राजकोट में बड़ा हादसा, अजी बांध में डूबने से 3 की मौत; एक की तलाश जारी

गुजरात के राजकोट स्थित अजी बांध में शनिवार को पानी में डूबने से चार लोगों के डूबने की खबर है। इनमें से तीन लोगों की डेडबॉडी निकाल ली गई और एक लापता की तलाश जारी है।

राजकोट : जिले में शनिवार दोपहर अजी बांध में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य लापता है। यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब परिवार बांध के पास स्थित एक मंदिर के दर्शन करने गया था। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेतल पटेल ने बताया कि रोहित जाधव (26) पानी में उतरा था, लेकिन वह डूबने लगा।

Rajkot Aji Dam Accident

अजी बांध में डूबे 4 लोग

उसे बचाने के लिए उसके भाई धवल जाधव (18) और उसके रिश्तेदार ध्रुव मकवाना (15) ने कोशिश की, लेकिन वे खुद भी पानी के बहाव में फंस गए। धवल के पिता भरत जाधव (42) उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन वह भी डूब गए। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रोहित अब भी लापता है, जबकि अन्य तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रोहित की तलाश के लिए अभियान जारी है।

End of Feed