Delhi News: द्वारका में प्रवासी मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, फुटपाथ पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में शनिवार तड़के एक 35 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी पवन राम के रूप में हुई है, जो द्वारका के इस्कॉन मंदिर के पास रहता था। CCTV फुटेज में एक व्यक्ति उसे लकड़ी की छड़ी से हमला करता दिखाई दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Delhi News: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार तड़के एक 35 वर्षीय मजदूर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बिहार के बेगूसराय निवासी पवन राम के रूप में हुई है। पवन मजदूरी करता था और द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर के आसपास रहता था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dwarka Labourer Murder

द्वारका में 35 साल के मजदूर की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

फुटपाथ पर मिला शख्स

पुलिस को शनिवार सुबह करीब 5:50 बजे एक शख्स के फुटपाथ पर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके सिर से खून निकल रहा था। यह सूचना संबंधित रिहायशी सोसाइटी में तैनात 58 वर्षीय सुरक्षा गार्ड शंभू सिंह ने पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल पवन को अस्पताल ले जाया जा चुका था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक डिलीवरी एजेंट मनोज ने पवन को फुटपाथ पर औंधे मुंह पड़ा देखा था। इसके बाद उसने मदद के लिए Blinkit की एंबुलेंस को बुलाया। पवन को अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार भी दिया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed