Kaithal Road Accident : कैथल में मौत बनकर दौड़ी कार, पुलिया से टकराई अल्ट्रोज, 3 की मौके पर मौत

हरियाणा के कैथल में गांव सिसमोर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

हरियाणा के कैथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा गांव सिसमोर के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टाटा अल्ट्रोज कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सात लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Kaithal Road Accident

कैथल में एक्सीडेंट

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग गांव करोड़ा के रहने वाले थे। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

End of Feed