Mizoram News: मिजोरम में कुदरत का कहर; भारी बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, ढहे घर और टूटी सड़कें

शुक्रवार को मिजोरम में भारी बारिश के कारण लॉन्ग्टलाई शहर में तीन घर ढह गए। बरसात की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे राष्ट्रीय और अंतर-जिला राजमार्ग बाधित हो गए। आइजोल में मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Mizoram News: मिजोरम में शुक्रवार को भारी बरसात की वजह से दक्षिण मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में तीन घर गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शाम के समय लॉन्ग्टलाई बाजार वेंग इलाके में हुई जिससे अफरातफरी मच गई। हताहतों की सही संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है। राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने बताया कि बारिश की वजह से राज्य की राजधानी समेत कई इलाकों में भूस्खलन हुआ और चट्टानें गिर गईं।

Heavy rains cause damage in Mizoram

मिजोरम में भारी बारिश से हुआ नुकसान

इस घटना से राष्ट्रीय और अंतर-जिला राजमार्ग अवरुद्ध हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि सुबह आइजोल में मजदूरों के शिविर पर दीवार गिरने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा आइजोल के उत्तर-पूर्वी हिस्से, थुआम्पुई क्षेत्र में हुआ, जहां दीवार एक अस्थायी निवास पर गिर गई, जहां दोनों लोग रह रहे थे।

End of Feed