देश में मौसम का बदलता मिजाज; तेज आंधी, देश के इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक अस्थिरता बनी रह सकती है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़ी और तटीय इलाकों में भी बरसात और तूफानी हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में, यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
देश में मौसम का बदलता मिजाज; तेज आंधी, देश के इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मानसून के प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी, ओलावृष्टि होगी और भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश होने का अनुमान है। देश भर में बदलते मौसम के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं आज की वेदर अपडेट्स।
कैसा रहेगा कल के मौसम का हाल
यहां पढ़िए कल के मौसम का हाल
दिल्ली में बदला मौसम, धूप के बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला
नोएडा में चलेंगी तेज हवाएं
गाजियाबाद में मौसम
दिल्ली में 5 जून तक बारिश का अलर्ट
बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई का मौसम
कश्मीर में ताजा बर्फबारी
नोएडा में आज का तापमान
आपके शहर का तापमान
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 31°C
- पटना: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 37°C
- भोपाल: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 34°C
- जयपुर: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
- चंडीगढ़: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 37°C
- शिमला: न्यूनतम 14°C, अधिकतम 24°C
- देहरादून: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 33°C
- कश्मीर: न्यूनतम 8°C, अधिकतम 17°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 25°C
