दिल्ली मेट्रो बनी देश की शहरी लाइफलाइन, 2025 में 235.8 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क लगभग 416 किलोमीटर तक फैला हुआ है और इसमें करीब 303 स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो देश के सबसे बड़े ड्राइवरलेस मेट्रो नेटवर्क का संचालन भी करती है। पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन पर आधुनिक ड्राइवरलेस तकनीक के साथ मेट्रो ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। साल 2025 में दिल्ली मेट्रो ने 235.8 करोड़ पैसेंजर जर्नी का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो शहरी परिवहन के क्षेत्र में इसकी बढ़ती अहमियत को दर्शाता है। हाल ही में पिंक लाइन और मैजेंटा लाइन के दो नए सेक्शन शुरू होने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) देश के सबसे बड़े संचालित मेट्रो नेटवर्क के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत कर चुका है।

delhi metro

दिल्ली मेट्रो से रोजाना 64 लाख से अधिक लोग करते हैं सफर (फाइल फोटो- PTI)

End of Feed