2020 दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, भाई की शादी में होंगे शामिल

2020 के दिल्ली दंगे मामले में आरोपी एक्टिविस्ट शरजील इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली की एक कोर्ट ने 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी।

दिल्ली की एक कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगे मामले (delhi riots case) में आरोपी एक्टिविस्ट शरजील इमाम को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। एडिशनल सेशंस जज समीर बाजपेयी इमाम की अंतरिम ज़मानत अर्ज़ी पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उन्होंने इस महीने होने वाली शादी में शामिल होने के लिए छह हफ़्ते की राहत मांगी थी।

Sharjeel Imam Bail

शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत (फाइल फोटो:facebook)

एक आदेश में, कोर्ट ने 20 से 30 मार्च तक अंतरिम ज़मानत दी। शरजील इमाम फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में आरोपी हैं, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से ज़्यादा घायल हुए थे।

End of Feed