Kapurthala News: कपूरथला में आदमखोर कुत्तों का खूनी तांडव, महिला को नोंच-नोंचकर उतारा मौत के घाट

पंजाब के कपूरथला जिले के पासन कदीम गांव में लगभग 20 आवारा कुत्तों ने 32 वर्षीय एक महिला को नोंच-नोंचकर मार डाला।

कपूरथला: आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कुत्तों में आदमखोरी की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है। ताजा मामला पंजाब के कपूरथला से सामने आया है, जहां 20 कुत्तों के झुंड ने एक महिला को अपना शिकार बना डाला। आदमखोर कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंचकर मौत के घाट के उतार दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम यहां सुल्तानपुर लोधी में हुई, जब महिला अपने मवेशियों को चराने के लिए खेतों में गई थी।

Dog Killed Women

कुत्तों ने महिला को उतारा मौत के घाट

आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश

पुलिस ने बताया कि जब महिला घर नहीं लौटी तो उसके पति ने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान परी देवी (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आवारा कुत्तों ने उसी गांव की एक अन्य महिला पर भी हमला किया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करायेगा। उन्होंने संबंधित विभाग को गांव से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश भी दिया।

End of Feed