Hapur Road Accident: बिहार के श्रद्धालुओं का UP में एक्सीडेंट, बस-ट्रक की भयंकर भिड़ंत में 19 घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 06:43 PM IST

यूपी के हापुड़ में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत में 19 श्रद्धालु घायल हो गये। ये सभी लोग बिहार से हरिद्वार जा रहे थे।

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाफिजपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-335 ए पर हरिद्वार जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस एवं ट्रक में भिड़ंत हो जाने से बस में सवार करीब 19 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे एक बस बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही थी, जैसे ही यह बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 335 ए स्थित गांव अकड़ोली के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, जिसमें बस में सवार करीब 19 श्रद्धालु घायल हो गये।

Hapur Road Accident

हापुड़ में रोड एक्सीडेंट

जिला अस्पताल में भर्ती

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बस से घायलों को उतरवाया और एम्बुलेंस एवं पुलिस जीप के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

End of Feed