जनजातीय अंचलों के 13 होनहारों ने UPSC प्रीलिम्स किया क्रैक, CM साय बोले- युवा शक्ति की सफलता नए छत्तीसगढ़ की पहचान

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के 13 होनहारों ने राज्य का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की प्रतिभा, परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रमाण है।

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल से तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दी है, बल्कि पूरे प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

13 होनहारों ने UPSC प्रीलिम्स किया क्रैक।

13 होनहारों ने UPSC प्रीलिम्स किया क्रैक।

दूरस्थ जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली पहुंचे इन युवाओं की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

End of Feed