यहां बनकर तैयार हुई 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, Expressway पर फर्राटा भरने में अब देर नहीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने का इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। हो भी क्यों नहीं, दोनों शहरों की दूरी मौजूदा 6 घंटे से कम होकर 2.30 घंटे रह जाएगी। ताजा अपडेट ये है कि देहरादून के पास 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का 11 किमी काम पूरा हो चुका है।

देश में लगातार Expressway का जाल बिछ रहा है। घंटों की दूरियां मिनटों में सिमट नहीं हैं। एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 100 से ज्यादा की रफ्तार से फर्राटा भर रही हैं। जिधर देखें, उधर हाईवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) पर तेजी से काम हो रहा है। इसी तरह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway) भी तेजी से बन रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी। इसी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Delhi-Dehradun-Expressway Elevated road.

11 किमी काम पूरा, अब बचा सिर्फ 1 किलोमीटर

हवा से बातें करने वाला एलिवेटेड रोड लगभग तैयार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड बहुत महत्वपूर्ण है। राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर बन रहा यह 12 किमी लंबा एलिवेटेड रोड अब आकार लेने लगा है। नीचे घना जंगल और ऊपर तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। इस एलिवेटेड हिस्से पर 11 किमी रोड तैयार भी हो चुकी है। जब यह हिस्सा तैयार होगा और इस पर गाड़ियां चलने लगेंगी तो यहां का नजारा अद्भुत होगा। क्योंकि नीचे जानवर राजाजी नेशनल पार्क में आराम से अपने हैबिटेट में जिएंगे और ऊपर एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां फर्राटा भरेंगी।

दैनिक जागरण में छपी खबर के अनुसार दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के अंतिम छोर पर 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड पर स्लैब डाल दिए गए हैं। इसके 11 किमी के हिस्से पर डामरीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। माना तो यह जा रहा है कि इसी साल जुलाई में इस एलिवेटेड रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

End of Feed