Zomato Tax Notice: जोमैटो को मिला 11.8 करोड़ रु का GST नोटिस, कंपनी ने किया अपील करने का ऐलान

Zomato Gets Tax Notice: जोमैटो ने शुक्रवार देर शाम शेयर बाजार को बताया कि कंपनी उचित प्राधिकारी के सामने इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। शुक्रवार को बीएसई पर जोमैटो का शेयर 185.15 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 182.10 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 190.95 रु तक ऊपर गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोमैटो को मिला GST नोटिस
  • 11.8 करोड़ रु का है नोटिस
  • कंपनी करेगी अपील

Zomato Gets Tax Notice: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खाना पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो को जीएसटी अथॉरिटी से 11.82 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड और जुर्माना देने का आदेश मिला है। कंपनी को जुलाई 2017 से मार्च 2021 के बीच भारत के बाहर स्थित इसकी सब्सिडियरी कंपनियों को दी गई एक्सपोर्ट सर्विसेज के संबंध में यह नोटिस मिला। यह आदेश एडिशनल कमिश्नर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (GST), गुरुग्राम ने जारी किया। इसमें 5,90,94,889 रुपये की जीएसटी डिमांड के अलावा 5,90,94,889 रुपये का ब्याज और जुर्माना शामिल है।

Zomato Gets Tax Notice

जोमैटो को मिला टैक्स नोटिस

ये भी पढ़ें -

End of Feed