Zee share price: जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में भूचाल, एक रिपोर्ट के बाद 10 फीसदी टूटा मीडिया कंपनी का स्टॉक

zee entertainment share Price Today: रिपोर्ट के बाद मंगलवार की सुबह जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 10 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। जी एंटरटेनमेंट के शेयर 277.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले आज 10 फीसदी टूटकर 249.75 रुपये पर लोअर सर्किट के साथ ओपन हुए।

ZEE Entertainment Share Price Today: आज सुबह स्टॉक मार्केट के खुलने के साथ ही जी एंटरटेनमेंट के शेयर बुरी तरह से टूट गए। बीते दिन आई एक रिपोर्ट में कहा गया कि सोनी ग्रुप के साथ प्रस्तावित जी एंटरटेनमेंट का मर्जर रद्द हो सकता है। इस रिपोर्ट के बाद मंगलवार की सुबह जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में 10 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। जी एंटरटेनमेंट के शेयर 277.45 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले आज 10 फीसदी टूटकर 249.75 रुपये पर लोअर सर्किट के साथ ओपन हुए।

zee sony merger deal

छह महीने में आई थी इतनी तेजी

आंकड़ों के अनुसार, 9 जनवरी को जी एंटरटेनमेंट के 340 करोड़ रुपये के वैल्यू के लगभग 1.35 करोड़ शेयर या 1.4 प्रतिशत इक्विटी 252 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बदल गए। पिछले छह महीनों में ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के स्टॉक में निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 10 प्रतिशत की फीसदी के मुकाबले सिर्फ 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे की वजह डील को लेकर अनिश्चितता बताई जा रही है।

End of Feed