WPI Inflation : थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12.29% के साथ 31 महीने के शीर्ष पर WPI

महंगाई का अटैक जारी है। 16 नवंबर को सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई करीब 31 महीने के शीर्ष पर पहुंच गई है। खासतौर पर कच्चे तेल ने महंगाई बढ़ाई है।

WPI Inflation October 2026 : अक्टूबर में थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% हो गई, जबकि सितंबर में यह 11.39% थी। सबसे ज्यादा दबाव ईंधन और बिजली की कीमतों से आया। कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की महंगाई दर 70.80% तक पहुंच गई। यह 31 महीने का शीर्ष स्तर है।

WPI Inflation October 2026

थोक महंगाई बढ़ी

थोक महंगाई के मोर्चे पर अक्टूबर में बड़ा झटका लगा है। खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तक कीमतों का दबाव बना हुआ है। सरकार की ओर से 16 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। यानी एक महीने में थोक महंगाई दर में 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

End of Feed