दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ मिंट ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीमत करीब 687 करोड़ रुपये

World Largest Gold Bar: ऑस्ट्रेलिया के पर्थ मिंट ने 521.2 किग्रा वजन और 99.999% शुद्धता वाली दुनिया की सबसे बड़ी सोने की ईंट बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। इसकी कीमत 687 करोड़ रुपये है।

World Largest Gold Bar : दुनियाभर में हर दिन अनोखे और हैरान कर देने वाले कारनामे होते रहते हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों और 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज किया जाता है। ऐसा ही एक अद्भूत रिकॉर्ड कंगारू देश ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज हुआ है, जिसने दुनिया की सबसे बड़ी और भारी सोने की ईंट (गोल्ड बार) बनाकर तहलका मचा दिया है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया स्थित पर्थ मिंट द्वारा ढाली गई इस सोने की ईंट का वजन आधे टन से भी ज्यादा है। इसे आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे विशाल और बहुमूल्य सोने की ईंट के रूप में मान्यता मिली है।

World Largest Gold Bar

ऑस्ट्रेलिया ने बना डाली 521.2 किलो वजन की दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार (तस्वीर- x/BRICSANDG20)

शुद्धता का नया पैमाना और करोड़ों में कीमत

पर्थ मिंट द्वारा बनाई गई इस विशालकाय गोल्ड बार की कुल माप और शुद्धता देखकर हर कोई हैरान है। 24 कैरेट के शुद्ध सोने से तैयार की गई इस ईंट का कुल वजन करीब 521.2 किलोग्राम है। आम तौर पर बाजार में मिलने वाला शुद्ध सोना 99.99 प्रतिशत (फोर-नाइन्स) शुद्धता का होता है, लेकिन इस खास ईंट को 99.999 प्रतिशत (फाइव-नाइन्स) की रिकॉर्ड शुद्धता के साथ बनाया गया है। भारतीय रुपये में इस आधे टन से भी भारी सोने की ईंट की अनुमानित कीमत करीब 687 करोड़ रुपये आंकी गई है।

End of Feed