ATM Interchange Fee: एटीएम से पैसा निकलना होगा महंगा, बढ़ सकती है इंटरचेंज फीस, जानिए ये है क्या

ATM Interchange Fee: एटीएम ऑपरेटरों ने कैश निकासी पर ग्राहकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले इंटरचेंज फीस (Interchange Fee) में बढ़ोतरी की मांग की है। इसके लिए आरबीआई और NPCI से संपर्क किया है। आइए जानते हैं यह है क्या? एटीएम ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

ATM Interchange Fee: भारत के एटीएम ऑपरेटरों ने कैश निकासी पर ग्राहकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले इंटरचेंज शुल्क (Interchange Fee) में वृद्धि के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से संपर्क किया है। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एटीएम इंडस्ट्री कॉन्फेडरेशन या CATMI चाहता है कि इस फीस को बढ़ाकर अधिकतम 23 रुपए प्रति लेनदेन किया जाए ताकि बिजनेस के लिए अधिक फंडिंग कमिटमेंट सुनिश्चित हो सके।

ATM Interchange Fee

बढ़ सकता है एटीएम इंटरचेंज फी (तस्वीर-Canva)

इंटरचेंज फीस 23 रुपये करने की मांग

एटीएम निर्माता एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर स्टेनली जॉनसन ने कहा कि दो साल पहले इंटरचेंज दर में वृद्धि की गई थी। हम आरबीआई से संपर्क कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे इसका समर्थन कर रहे हैं। हमने (CATMI) फी को बढ़ाकर 21 रुपए करने का अनुरोध किया है, जबकि कुछ अन्य एटीएम निर्माताओं ने इसे बढ़ाकर 23 रुपये करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली बार इसे बढ़ाने में कई साल लग गए थे, लेकिन मुझे लगता है कि सभी लोग एकमत हैं और फीस वृद्धि होने में बस समय की बात है। इकॉनोमिक्स टाइम्स के मुताबिक RBI ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

End of Feed