Wipro Freshers Salary Cut: भारतीय IT कंपनी विप्रो ने शुरू में नई भर्तियों के लिए हर साल 6.5 लाख रुपये का पैकेज देने की बात कही थी। लेकिन फिर फरवरी में फ्रेशर्स के लिए वेतन पैकेज में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। जिसके बाद कंपनी की खूब आलोचना भी हुई थी। कंपनी ने इसके पीछे की वजह मंदी को ठहराया था। हालांकि, विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी, जतिन दलाल के अनुसार, ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को तेजी लाने के लिए 92 प्रतिशत फ्रेशर्स ने कम पैकेज की पेशकश पर भी कंपनी में शामिल होने को राजी थे।
भारतीय IT कंपनी विप्रो
कम वेतन में काम करने या न करने दोनों का मिला विकल्प
इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, दलाल ने बताया कि कंपनी ने नई भर्तियों को कम वेतन में काम करने या न करने का विकल्प दिया गया था। उन्होंने कहा, "हम पूरे साल अपनी बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से लोगों को शामिल करना जारी रखेंगे।"
विप्रो ने इसके लिए फ्रेशर्स को भेजा था ईमेल
सीएफओ ने ये जोर देकर कहा कि फ्रेशर्स के लिए मुआवजे के पैकेज को कम करने का विप्रो का फैसला "पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता" के साथ लिया गया था। उन्होंने कहा कि नई भर्तियों को दोनों विकल्प दिए गए थे। विप्रो ने इसके लिए फ्रेशर्स को एक ईमेल भी भेजा था। फ्रेशर्स के लिए वेतन कम करने का निर्णय विवादास्पद हो सकता है, पर विप्रो का दावा है कि बदलती व्यावसायिक जरूरतों के कारण यह आवश्यक था। कंपनी का कहना है कि अधिकतर नए एसोसिएट्स ने कम वेतन के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और वह व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर पूरे साल नए सहयोगियों को शामिल करना जारी रखेगी।
