Wipro Buyback Offer 2023: प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने बायबैक (Buyback) ऑफर का ऐलान किया था। इस समय कंपनी का बायबैक ऑफर खुला हुआ है, जो कि 29 जून तक खुला रहेगा। बायबैक में कोई कंपनी अपने शेयरधारकों से अपने ही शेयर वापस खरीदती है। इसमें शेयरधारकों के लिए कमाई का मौका होता है, वो इसलिए क्योंकि कंपनी मार्केट रेट से अधिक पर शेयरधारकों से शेयर खरीदती है।
विप्रो का बायबैक ऑफर खुला हुआ है
कितना होगा फायदा
इस समय विप्रो का शेयर बीएसई (BSE) पर 380 रु पर है। जबकि बायबैक में 445 रु के भाव पर शेयर खरीदे जाएंगे। यानी सीधे-सीधे 17 फीसदी से अधिक फायदा होगा। इतना रिटर्न आपको कम समय में ही मिल जाएगा। विप्रो 12000 करोड़ रु के शेयर वापस खरीदेगी।
कौन उठा सकता है फायदा
जिन लोगों के पास रिकॉर्ड डेट (विप्रो के मामले में 16 जून) कंपनी के शेयर थे, वे ही इसके बायबैक ऑफर में हिस्सा ले सकते हैं। आप बायबैक ऑफर में हिस्सा लेने के लिए ब्रोकर की मदद ले सकते हैं।
क्या है प्रोसेस
- यदि आपके शेयर इलेक्ट्रॉनिक रूप से डीमैट खाते में हैं, तो आपको उन्हें अपने ट्रेडिंग खाते में ट्रांसफर करना होगा
- आपका ब्रोकर इस प्रोसेस में आपकी मदद करेगा
- शेयर ट्रेडिंग खाते में आ जाएंगे, तो इसमें आपकी डिटेल और आपके द्वारा बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या के साथ एक बायबैक फॉर्म भरना शामिल होता है
- एक बार रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद, विप्रो डिटेल वेरिफाई करेगी और स्वीकार किए जाने वाले शेयरों की संख्या तय करेगी
- यदि स्वीकार किया जाता है, तो पेमेंट सीधे आपके बैंक खाते में आएगी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक बायबैक ऑफर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
