क्रूड ऑयल और डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, जानिए पेट्रोल-डीजल पर क्या पड़ा असर

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 17, 2022, 09:51 AM IST

Petrol and Diesel Price Today (आज का डीजल-पेट्रोल का रेट), 17 November 2022: भारत में पहली बार 1 जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर यानी विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया गया था।

Petrol-Diesel Rate Today, 17 November 2022: क्रूड ऑयल (Crude Oil) और डीजल (Diesel) पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने डोमेस्टिक स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ टैक्स यानी विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स (Windfall Profit Tax) बढ़ा दिया है। इसके साथ ही डीजल के निर्यात पर टैक्स को घटाने का फैसला लिया गया है। सरकार 1 जुलाई से अब तक विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स में नौ बार बदलाव कर चुकी है। इसके साथ ही भारत उन देशों में शामिल हो गया जो एनर्जी कंपनियों के सुपर सामान्य लाभ पर टैक्स लगाते हैं।

petrol

Petrol-Diesel Rate Today: क्रूड ऑयल और डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल पर ये पड़ा असर

इस संदर्भ में जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 17 नवंबर से सरकार के स्वामित्व वाली ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) जैसी कंपनियों की ओर से उत्पादित क्रूड ऑयल पर टैक्स 9,500 रुपये प्रति टन से बढ़कर 10,200 रुपये प्रति टन हो गया है।

End of Feed