31 दिसंबर के बाद क्या बंद हो जाएगी आपकी पुरानी चेकबुक?

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद पुरानी चेकबुक बेकार हो जाएंगी और 1 जनवरी 2027 से नई चेकबुक जरूरी होगी। लेकिन RBI ने इस दावे की सच्चाई सामने रख दी है।

अगर आप बैंक से लेनदेन करने के लिए चेकबुक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद मौजूदा चेकबुक काम करना बंद कर देंगी। इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई सिक्योरिटी फीचर्स वाली चेकबुक इस्तेमाल करनी होगी। इस खबर से कई बैंक ग्राहकों के बीच चिंता बढ़ गई है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अब इस वायरल दावे की सच्चाई बता दी है।

cheque rules

31 दिसंबर के बाद क्या बंद हो जाएगी आपकी पुरानी चेकबुक?

क्या 1 जनवरी 2027 से बदल जाएंगे चेकबुक के नियम?

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2026 तक सभी बैंक ग्राहकों को अपनी पुरानी चेकबुक बदलवानी होगी। इसके बाद नई चेकबुक ही मान्य होगी। लेकिन RBI ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। केंद्रीय बैंक ने 7 नवंबर 2026 को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट करके स्पष्ट किया कि फिलहाल Cheque Truncation System (CTS) के तहत इस्तेमाल होने वाली चेकबुक में बदलाव करने की कोई योजना नहीं है। यानी 1 जनवरी 2027 से नई चेकबुक अनिवार्य करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है।

End of Feed