24 नवंबर को Share Market खुलेगा या नहीं? दूर करें अपना कंफ्यूजन

Share Market Holiday: कल यानी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहेगा। यानि NSE और BSE पर कारोबार नहीं होगा।

Share Market Holiday: कल यानी 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती (Guru nanak jayanti) के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद रहेंगे। इस दिन देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सामान्य कारोबार नहीं होगा। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग करने वाले निवेशकों को अपने ट्रेडिंग शेड्यूल में बदलाव करना होगा। बाजार की छुट्टी का असर इक्विटी के साथ-साथ अन्य संबंधित सेगमेंट में होने वाले कारोबार पर भी पड़ेगा।

Share Market Holiday 24 Nov 2026

कल शेयर बाजार बंद है या नहीं? (AI Generated Image)

किन सेगमेंट में नहीं होगा कारोबार?

शेयर बाजार की छुट्टी के दौरान NSE और BSE पर इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसका मतलब है कि निवेशक इस दिन शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा निफ्टी 50 और सेंसेक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में भी नियमित कारोबार नहीं होगा। फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट में भी ट्रेडिंग नहीं की जाएगी।

End of Feed