क्या रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? जानें इस खबर की सच्चाई

रेलवे कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 78 दिन का बोनस और ₹41,149 मिलने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन रेलवे बोर्ड ने इस पत्र की सच्चाई बताई है, आइए जानते हैं क्या कहा रेलवे बोर्ड ने?

त्योहारों के मौसम में रेलवे कर्मचारियों के बोनस को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) दिया जाएगा। वायरल पत्र में हर कर्मचारी को 41,149 रुपये मिलने की बात भी कही गई है। लेकिन इस दावे की सच्चाई कुछ और है। रेलवे बोर्ड ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा यह पत्र फर्जी है और इसे आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है।

Railway Bonus

क्या रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए?

क्या रेलवे कर्मचारियों को मिलेंगे 41,149 रुपये?

सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर रेलवे बोर्ड के नाम से एक पत्र साझा किया जा रहा था। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 78 दिन का बोनस देने की बात कही गई थी। पत्र पर RBE No. 101/2026 और 6 अक्टूबर 2026 की तारीख लिखी हुई थी। इसे देखकर कई कर्मचारियों के बीच बोनस को लेकर उम्मीदें बढ़ गईं। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने इस पत्र को जाली बताया है। बोर्ड के मुताबिक, यह आदेश उसकी ओर से जारी नहीं किया गया है। इसलिए 41,149 रुपये के बोनस का दावा इस पत्र के आधार पर सही नहीं माना जा सकता।

End of Feed