HMT Watch: क्या हर भारतीय की कलाई पर फिर से बंधेगी एचएमटी घड़ी, मेगा प्लान की तैयारी में सरकार

HMT Watch Production: 80-90 के दशक में एचएमटी घड़ियों का जलवा था। इस घड़ी की लोकप्रियता ऐसी थी कि शादियों में इसे गिफ्ट देना और लेना गर्व समझा जाता था। लेकिन समय का पहिया ऐसा घूमा और इसके दुर्दिन आ गए। कंपनी बंद हो गई लेकिन एक बार फिर इसकी किस्मत बदलने वाली है क्योंकि केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इसकी सुध लेनी शुरू कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
भारत के औद्योगिक विकास में एचएमटी का समृद्ध इतिहास रहा है।
एचएमटी यानी हिंदुस्तान मशीन टूल्स की स्थापना 1953 में हुई थी।
अब सरकारी कंपनी एचएमटी के पुनरुद्धार की प्लानिंग हो रही है।

HMT Watch Production: एक समय था हर किसी की कलाई पर एचएमटी घड़ी होती थी। लेकिन समय के साथ जमाना बदला और नई-नई स्टाइलिश घड़ियां बाजार में आ गई। स्मार्ट वाच आ गईं। धीरे-धीरे एचएमटी का जमाना लद गया। कंपनी को इसका उत्पादन बंद करना पड़ा। 2024 में एनडीए की सरकार बनते ही लगता है एचएमटी की किस्मत बदल जाएगी। फिर से बाजार में दुकानों पर HMT घड़ियां दिखने लगेंगी। दरअसल केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत सरकारी कंपनी एचएमटी (हिंदुस्तान मशीन टूल्स) के पुनरुद्धार के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। कुमारस्वामी का मानना है कि एचएमटी को पुनर्जीवित करने से घरेलू मैन्युफैक्चिरिंग क्षमताओं को बढ़ावा देकर भारत के आत्मनिर्भरता लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमारास्वामी ने हिंदुस्तान मशीन टूल्स लिमिटेड के मैनेजमेंट के साथ मीटिंग की और एचएमटी घड़ी के बिजनेस, नेट प्रॉफिट समेत अन्य डिटेल मांगी है।

HMT watch manufacturing

फिर शुरू हो सकता है HMT घड़ियों का निर्माण

एचएमटी के पुनरुद्धार से रोजगार समेत ये फायदे

कुमारस्वामी एचएमटी के पुनरुद्धार को भारत के मैन्युफैक्चिरिंग सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हैं। आत्मनिर्भर भारत पहल का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर और आयात पर निर्भरता कम करके भारत को आत्मनिर्भर बनाना है। भारत के औद्योगिक विकास में एचएमटी का समृद्ध इतिहास रहा है, जिसे कभी अपनी प्रतिष्ठित घड़ियों और मशीनरी के लिए राष्ट्र के टाइमकीपर के रूप में जाना जाता था। एचएमटी को पुनर्जीवित करने से रोजगार सृजित हो सकते हैं, आपूर्ति सीरीज में छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) को समर्थन मिल सकता है और मैन्युफैक्चिरिंग में तकनीकी प्रगति को बढ़ाया जा सकता है।

End of Feed