सोने-चांदी की कीमतों में आएगी तेजी या अभी और गिरेगा भाव? निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय

सोने और चांदी में बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों के मन में एक ही सवाल है कि क्या यह गिरावट जारी रहेगी या तेजी लौटेगी? आइए एक्सपर्ट्स की राय जानते हैं।

सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर सोना और चांदी सस्ता होने से ज्वैलरी खरीदने वाले लाखों लोगों के चेहरे पर खुशी हैं। इस बीच सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या अभी दोनों कीमती धातु की कीमत और गिरेंगी या खरीदने का सही समय है। बाजार के जानकारों की मानें तो हालिया गिरावट के बाद सोना और चांदी ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गए हैं। ऐसे में यहां से गिरावट की संभावना कम और रिकवरी की संभावना ज्यादा है। हालांकि, आगे की तेजी कई घरेलू और वैश्विक घटानाक्रमों पर निर्भर करेगी।

Gold-Silver Outlook

गोल्ड-सिल्वर मार्केट आउटलुक

क्या सोना-चांदी खरीदने का सही मौका?

केडिया एडवाइजरी के फाउंडर और कमोडिटी एक्सपर्ट, अजय केडिया ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि पिछले साल सोने और चांदी में एकतरफा तेजी आई थी। लेकिन बाजार में इस तरह की तेजी के बाद करेक्शन आना भी स्वाभाविक है। सोने और चांदी में हालिया गिरावट उसी का नतीजा है।

End of Feed