दिनेश कुमार खारा की जगह सीएस शेट्टी होंगे SBI के चेयरमैन? FSIB ने की सिफारिश

SBI New Chairman: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम मैनेजिंग डायरेक्टर सी एस शेट्टी (CS Shetty) के नाम की सिफारिश की गई है। अगर उनके नाम पर फाइनल मोहर लग जाती है तो वह दिनेश कुमार खारा (Dinesh Kumar Khara) का स्थान लेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश कुमार खारा एसबीआई के चेयरमैन पर से 28 अगस्त को रिटायर होंगे।
  • एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 63 वर्ष है।
  • एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए तीन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया।

SBI New Chairman: वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन पद के लिए बैंक के वरिष्ठतम मैनेजिंग डायरेक्टर सी एस शेट्टी (CS Shetty) के नाम की सिफारिश की है। शेट्टी वर्तमान में SBI के प्रबंध निदेशक हैं तथा अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग, वैश्विक बाजार और टैक्नोलॉजी विभागों का कार्यभार संभालते हैं। वह दिनेश कुमार खारा (Dinesh Kumar Khara) का स्थान लेंगे, जो 28 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। खारा की आयु 28 अगस्त को 63 वर्ष हो जाएगी, जो SBI के चेयरमैन पद के लिए ऊपरी आयु सीमा है।

SBI New Chairman, Dinesh Kumar Khara, CS Shetty, FSIB

एसबीआई को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों की तलाश करने वाली संस्था FSIB ने इस पद के लिए 29 जून, 2024 को तीन उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया। FSIB ने बयान में कहा कि प्रदर्शन, समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो SBI के चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी की सिफारिश करता है।

End of Feed