हर महीने पैसा बचाने के बाद भी साल के अंत में Savings क्यों नहीं दिखती? इन 5 खर्चों को करें ट्रैक

हर महीने पैसा बचाते हैं लेकिन फिर भी साल के अंत में सेविंग्स नजर नहीं आती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको कुछ खर्चों को ट्रैक करने की जरूरत है।

हर महीने सैलरी आने के बाद आप कुछ रकम बचाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन साल के अंत में बैंक अकाउंट या निवेश में अंतर नजर नहीं आ रहा तो इसकी वजह आपकी कम कमाई नहीं है। कई बार छोटे-छोटे खर्च मिलकर बजट का बड़ा हिस्सा खत्म कर देते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ खर्च इतने छोटे होते हैं कि उनका हिसाब रखना जरूरी नहीं लगता। लेकिन सालभर की सेविंग्स पर इनका बड़ा असर पड़ने लगता है। अगर आप अपनी बचत बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ खर्चों को ट्रैक करना शुरू कर सकते हैं-

Savings

हर महीने की सेविंग साल में क्यों नहीं आती नजर (Photo: iStock)

ऑनलाइन शॉपिंग और छोटे ऑर्डर

ई-कॉमर्स ऐप पर बार-बार होने वाली छोटी खरीदारी बजट बिगाड़ सकती है। 300-500 रुपये की चीजें अलग-अलग देखने पर ज्यादा बड़ी रकम नहीं लगतीं, लेकिन पूरे साल में इनका कुल खर्च काफी बढ़ सकता है। कपड़े, एक्सेसरीज, घर का सामान या बार-बार होने वाली छोटी खरीदारी का अलग रिकॉर्ड रखें। हर महीने कितना खर्च करना है, इसके लिए पहले से बजट तय कर सकते हैं।

End of Feed