Joint Bank Account क्या होता है, कौन भरता है कमाई पर टैक्स; जानिए इस अकाउंट के सभी फायदे

अगर आप अपने पार्टनर या घर के किसी दूसरे सदस्य के साथ मिलकर बचत और निवेश करना चाहते हैं तो आप Joint Bank Account खुलवा सकते हैं।

बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं तो बैंक की ओर से दो या दो से अधिक लोगों के लिए जॉइंट अकाउंट (Joint Bank Account) की पेशकश रखी जाती है। जैसा कि नाम से ही समझ आता है जॉइंट अकाउंट किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि कम से कम दो लोगों से जुड़ा अकाउंट होता है। ऐसे में अगर आप भी जॉइंट अकाउंट खुलवाने का विचार बना रहे हैं तो इसके फायदों को जान सकते हैं-

Joint Bank Account

Joint Bank Account के क्या हैं फायदे (Photo: iStock)

जॉइंट अकाउंट क्या है?

जॉइंट अकाउंट एक ऐसा बैंक खाता होता है जिसे दो या दो से अधिक लोग मिलकर चलाते हैं। जो लोग मिलकर जॉइंट अकाउंट के लिए आवेदन करते हैं, वे सभी आसानी से उस खाते से पैसे जमा कर सकते हैं, निकाल सकते हैं और लेन-देन कर सकते हैं। सभी खाताधारकों को जॉइंट अकाउंट में जमा धन पर समान स्वामित्व और पहुंच होती है। भारत में कई बैंक जॉइंट अकाउंट की सुविधा प्रदान करते हैं।

End of Feed