EV Share Ola Electric इन दिनों बिजली की रफ्तार से भाग रहा है। सिर्फ 5 दिनों में शेयर करीब 40% उछल चुका है। कंपनी अभी घाटे में है, फिर भी मजबूत डिमांड, कीमत में कटौती और टेक्निकल फैक्टर्स ने इसमें तेज देखने को मिली है।
EV शेयर भर रहा उड़ान
5 दिन में 40% की जबरदस्त रैली
Ola Electric का शेयर ₹25.59 से चढ़कर ₹34.91 तक पहुंच गया, यानी करीब 40% की तेजी। इंट्राडे में स्टॉक ₹35.50 तक गया, जबकि मार्केट कैप करीब ₹14,760 करोड़ के आसपास पहुंच गया। पिछले एक महीने में भी स्टॉक करीब 50% उछला है, जो मजबूत मोमेंटम दिखाता है।
₹60,000 की कटौती बड़ा ट्रिगर
कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप Roadster X+ 9.1 kWh की कीमत ₹1,89,999 से घटाकर ₹1,29,999 कर दी। यह कटौती गिगाफैक्ट्री में स्केल बढ़ने और 4680 भारत सेल के जरिए लागत घटने से संभव हुई। साथ ही लिमिटेड यूनिट्स और टाइम-बाउंड सेल मॉडल ने डिमांड को और तेज किया।
डिमांड में 150% की छलांग
मार्च में Ola Electric के रजिस्ट्रेशन 3,973 से बढ़कर 10,117 यूनिट हो गए, जो 150% से ज्यादा की मासिक ग्रोथ दिखाता है। आखिरी हफ्ते में डेली ऑर्डर 1000 यूनिट पार कर गए, जिससे डिमांड में V-शेप रिकवरी का संकेत मिला और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
घाटे के बावजूद क्यों भाग रहा शेयर?
कंपनी भले ही अभी घाटे में है, लेकिन बाजार भविष्य की ग्रोथ को प्राइस कर रहा है। लागत घटने, डिमांड रिकवरी, बेहतर सर्विस और EV सेक्टर की लंबी ग्रोथ स्टोरी ने सेंटिमेंट को पॉजिटिव किया है। निवेशक मान रहे हैं कि स्केल बढ़ने के साथ प्रॉफिटेबिलिटी सुधर सकती है।
टेक्निकल फैक्टर्स भी दे रहे सपोर्ट
टेक्निकल तौर पर स्टॉक में लो लेवल से रिकवरी दिखी है। ₹28-24 का जोन मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि ₹30-32 और ₹35 के आसपास रेजिस्टेंस जोन है। अगर स्टॉक ₹30.89 के ऊपर टिकता है, तो शॉर्ट टर्म में ₹33+ के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
मोमेंटम और वॉल्यूम का कॉम्बिनेशन
इस तेजी के पीछे केवल खबरें ही नहीं, बल्कि वॉल्यूम सपोर्ट भी है। हाई ट्रेडिंग एक्टिविटी के साथ आई रैली यह दिखाती है कि इसमें फ्रेश खरीदारी आई है, जिससे अपट्रेंड को मजबूती मिली है।
डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
