Term Plan & Health Insurance Benefits: इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) कई तरह की होती हैं। इनमें हेल्थ, एजुकेशन, फैमिली के लिए स्पेशल प्लान आदि शामिल हैं। इन सभी में 2 प्लान सबसे अहम माने जाते हैं। इनमें टर्म प्लान (Term Plan) और हेल्थ इंश्योरेंस (Insurance Benefits) शामिल हैं। क्या हैं इनके फायदे और क्यों हैं जरूरी, आगे जानिए।
टर्म प्लान और स्वास्थ्य बीमा लाभ
टर्म इंश्योरेंस या टर्म प्लान
टर्म इंश्योरेंस एक तरह का जीवन बीमा है जो पॉलिसीधारक को रेगुलर आधार पर भुगतान किए गए प्रीमियम के बदले पूरी पॉलिसी अवधि के लिए लाइफ कवरेज प्रोवाइड करता है। यह प्लान किसी घटना की स्थिति में पॉलिसीधारक के नॉमिनी को डेथ बेनेफिट देता है।
क्यों है जरूरी
अगर कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाए तो परिवार पर वित्तीय संकट आ सकता है। ऐसे में टर्म प्लान काम आता है, जो नॉमिनी को एक मोटी राशि देगा। इससे परिवार की दिक्कतें काफी कम हो जाएंगी।
हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे
एक हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी मुख्य रूप से बीमारियों, दुर्घटनाओं या अस्पताल में भर्ती होने के कारण होने वाले मेडिकल खर्चों को कवर करने के लिए डिज़ाइन की जाती है। इसके लॉन्ग टर्म बेनेफिट हैं।
इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस है जरूरी
अगर आपको हॉस्पिटल में भर्ती हो जाना पड़ जाए तो वहां का बिल आपकी सेविंग्स को खत्म कर सकता है। इसलिए अचानक आने वाली मेडिकल इमरजेंसी के लिए ये इंश्योरेंस पॉलिसी जरूर लें।
इसमें कई तरह के बेनेफिट मिल सकते हैं। जैसे हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद होने वाले खर्च, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, हेल्थ चेक-अप आदि। जानकार मानते हैं कि इस तरह की पॉलिसी पूरे परिवार के लिए ली जानी चाहिए।
