शेयर बाजार में लगातार क्यों हो रही गिरावट? मार्केट क्रैश के पीछे ये हैं 4 बड़े कारण

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती ट्रेडिंग में सेंसेक्स 460 अंक यानी 0.55% टूटकर 82,850 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 134 अंक या 0.53% गिरकर 25,376 के आसपास कारोबार कर रहा था। ऐसे में आइए जानते हैं शेयर बाजार में लगातार क्यों आ रही इतनी बड़ी गिरावट?

भारतीय शेयर बाजार में आज खत्म हो रहे कारोबारी हफ्ते में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एशियाई बाजारों में कोहराम और अमेरिकी टेक शेयरों में भारी बिकवाली के बीच शुक्रवार 7 नवंबर को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत बेहद कमजोर रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स खुलते ही 600 अंकों से ज्यादा फिसल गया और 82,690 के स्तर तक गिर गया। वहीं, निफ्टी भी 175 अंकों की भारी गिरावट के साथ 25,334 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया। इससे पहले गुरूवार को भी शेयर बाजार की क्लोजिंग लाल निशान पर ही हुई थी। वहीं आज के शुरुआती सत्र में ही निवेशकों में घबराहट देखी गई, जिससे अधिकांश दिग्गज कंपनियों के शेयर लाल निशान में चले गए।

Share Market Crash

बीएसई के लार्जकैप इंडेक्स में शामिल 30 में से 27 शेयर गिरावट में रहे। सबसे ज्यादा नुकसान भारती एयरटेल को हुआ, जो ब्लॉक डील की खबर के बाद करीब 4% लुढ़ककर ₹2012 पर आ गया। इसके अलावा HCL Tech, TCS और Tech Mahindra जैसे आईटी स्टॉक्स में भी 1.5–2% की गिरावट देखी गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली रही Bliss GVS 16% और Amber 14% तक टूटे। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर बाजार में कोहराम क्यों मचा हुआ है?

End of Feed