Sensex 1484, Nifty 451 अंक लुढ़के, ₹6 लाख करोड़ साफ, क्यों आया बाजार में भूचाल?

शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। Sensex 1484 और Nifty 451 अंक लुढ़ककर बंद हुए। व्यापक बिकवाली के चलते निवेशकों को 6 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को भारी बिकवाली देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत भले ही मजबूती के साथ हुई, लेकिन कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही तेजी पूरी तरह गायब हो गई। बैंकिंग, मेटल और फाइनेंशियल शेयरों में ऐसी बिकवाली आई कि Sensex 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं Nifty में 450.95 अंकों की गिरावट आई और यह 25,349.65 पर पहुंच गया।

stock market nifty sensex

भारतीय बाजार में जारी दो हफ्ते की तेजी पर लगा ब्रेक

इस गिरावट का असर निवेशकों की दौलत पर भी पड़ा। BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार के करीब ₹515.33 लाख करोड़ से घटकर सोमवार को ₹508.94 लाख करोड़ रह गया। यानी एक कारोबारी दिन में करीब ₹6.39 लाख करोड़ की मार्केट वैल्यू साफ हो गई।

End of Feed