Share Market में क्यों हो रही गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानें कब तक चलेगा सिलसिला

भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते कंसोलिडेशन फेस में रहा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और ट्रेड वार को माना जा रहा है। बाजार में अस्थिरता ऐसे समय में आई है जब पारस्परिक टैरिफ और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर चिंताएं निवेशकों के संटीमेंट को प्रभावित कर रही हैं।

Why Share Market Falling: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते कंसोलिडेशन फेस में रहा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह कमजोर वैश्विक संकेत और ट्रेड वार को माना जा रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत इस हफ्ते सकारात्मक नोट पर हुई थी। फार्मा, मेटल और एनर्जी शेयरों में खरीदारी देखी गई थी। हालांकि, अमेरिका द्वारा नए टैरिफ की धमकी के बाद लार्जकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई। इसने बाजारों के संटीमेंट को खराब किया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में खरीदारी देखी गई है और दोनों इंडेक्स साप्ताहिक आधार पर करीब 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए हैं।

Share Market

Share Market में क्यों हो रही गिरावट

क्यों हो रही है गिरावट

बाजार में अस्थिरता ऐसे समय में आई है जब पारस्परिक टैरिफ और वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर चिंताएं निवेशकों के संटीमेंट को प्रभावित कर रही हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर ने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पारस्परिक टैरिफ की घोषणा ने निर्यात से जुड़े उद्योगों, विशेष रूप से फार्मास्युटिकल क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया और सेक्टर का प्रदर्शन काफी खराब रहा।"

End of Feed