Market Crash: निफ्टी 776 और सेंसेक्स 2497 अंक टूटे, ₹13 लाख करोड़ स्वाहा, 5 वजहों से आई तबाही

Share Market Crash Today: शेयर बाजार में भारी तबाही देखने को मिली है। निफ्टी जहां 776 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 2753 अंक तक फिसल गया और दिन के आखिर में 2497 अंक नीचे बंद हुआ। बिकवाली से करीब 13 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

Why Share Market Crash Today (आज बाजार में गिरावट क्यों आई)। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 19 मार्च को बड़ी तबाही देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए हैं। इंट्रा डे में निफ्टी जहां 847 अंक तक फिसल गया। वहीं, सेंसेक्स 2753 अंक तक गिर गया। निफ्टी का इंट्रा डे लो 22,930.35 रहा, जबकि सेंसेक्स 73,950.95 तक फिसल गया।

Share Market Crash

बाजार मे तबाही का सिलसिला जारी

कैसा रहा सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

निफ्टी 3.26% टूटकर 775.65 अंक नीचे 23,002.15 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 2496.89 टूटकर 3.26% नीचे 74,207.24 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए। जबकि, निफ्टी में ONGC 1.55 फीसदी की तेजी के साथ एक मात्र स्टॉक रहा, जो हरे निशान में बंद हुआ। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ के लिहाज से देखें, तो NSE पर कुल 3,306 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हुई। इनमें से सिर्फ 532 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए, जबकि 2,679 लाल निशान में बंद हुए।

End of Feed