क्यों निफ्टी-सेंसेक्स में मची है उथल-पुथल, क्या है CAS; जिसकी वजह से हैरान हुए निवेशक?

पिछले दो दिन से सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उथल-पुथल मची है। आमतौर पर साथ चलने वाले सेंसेक्स-निफ्टी के बीच भारी अंतर देखने को मिल रहा है, जिससे निवेशक हैरान है। आखिर यह क्यों हो रहा है?

Nifty Sensex Volatility and CAS : अगर आपने पिछले कुछ दिनों में शेयर बाजार पर नजर रखी होगी, तो एक बात जरूर नोटिस की होगी। दिनभर सामान्य कारोबार के बाद बाजार बंद होते-होते निफ्टी और सेंसेक्स में अचानक बड़ा बदलाव दिखने लगा है। 3:30 बजे तक बाजार जहां दिख रहा था, क्लोजिंग के समय उसकी तस्वीर बदल गई।

cas

क्लोजिंग नियम बदलने से बाजार में उथल पुथल

इससे कई छोटे निवेशक हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या बाजार में कोई तकनीकी गड़बड़ी हुई है या फिर किसी ने आखिरी समय में बड़ी खरीदारी कर दी? हालांकि, इसके पीछे असल वजह कुछ और है। शेयर बाजार में Closing Auction Session (CAS) नाम का नया सिस्टम लागू हुआ है, जिसने बाजार की क्लोजिंग का तरीका ही बदल दिया है।

End of Feed