Crypto Tax Notice: क्या आप करते हैं क्रिप्टो करेंसी से कमाई, इनकम टैक्स के ये नियम जरूर जान लें; मिल रहे नोटिस

Crypto Income Tax Notice: क्रिप्टोकरेंसी से कमाई तो की, लेकिन अपने ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) में उसका जिक्र नहीं किया। अब जो लोग ये सोच रहे थे कि क्रिप्टो से कमाई छिपाई जा सकती है, उन्हें अब ई-मेल के जरिए नोटिस मिलना शुरू हो गया है। ये सब 2023-24 और 2024-25 के लेनदेन से जुड़े हैं।

Crypto Income Tax Notice: अब आयकर विभाग ने उन लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी है जिन्होंने क्रिप्टोकरेंसी से कमाई तो की, लेकिन अपने ITR (इनकम टैक्स रिटर्न) में उसका जिक्र नहीं किया। अब जो लोग ये सोच रहे थे कि क्रिप्टो से कमाई छिपाई जा सकती है, उन्हें अब ई-मेल के जरिए नोटिस मिलना शुरू हो गया है। ये सब 2023-24 और 2024-25 के लेनदेन से जुड़े हैं। असल में ये हुआ है कि विभाग ने क्रिप्टो लेनदेन के डेटा की अच्छे से जांच-पड़ताल की और जिन लोगों ने इस आय को रिटर्न में नहीं दिखाया, उन्हें अपना रिटर्न अपडेट करने को कह रही है। मतलब अब सरकार क्रिप्टो को भी सीरियसली ले रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

What should I do to avoid getting a tax notice in the future

क्रिप्टो टैक्स से जुड़ी जरूरी जानकारी: जानिए क्या है नया नियम और नोटिस का मतलब।

इसलिए यदि आपने भी क्रिप्टो में कुछ इन्वेस्ट किया है और आय हुई है, तो ध्यान रखना कि अगली बार सही-सही डिटेल्स भरनी होंगी। वरना ये ई-मेल कभी भी आपके इनबॉक्स में आ सकता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को संदेह है कि कुछ करदाता अघोषित आय का उपयोग कर रहे हैं और उसे क्रिप्टोकरेंसी जैसे वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) में निवेश कर धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) कर रहे हैं।

End of Feed