Investment: निवेशकों के लिए चीन से बेहतर भारत क्यों? WTCA चेयरमैन ने बताई वजह

Investment: वर्ल्ड ट्रेड सेंटर्स एसोसिएशन (WTCA) के चेयरमैन जॉन ई ड्रू ने कहा कि चीन की तुलना में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसलिए अधिक पश्चिमी कंपनियां अंततः भारत में निवेश करेंगी। भारत लोकतंत्रिक देश है। यहां न केवल सस्ते श्रमिक मिलते हैं बल्कि शिक्षित श्रम की भी उपलब्धता है।

Investment: व्यापार पर काम करने वाली एक बड़ी गैर-लाभकारी संस्था वर्ल्ड ट्रेड सेंटर्स एसोसिएशन (WTCA) को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भारत चीन की तुलना में तेजी से बढ़ेगा, समय के साथ अधिक वैश्विक निवेश आकर्षित करेगा, इसके चेयरमैन जॉन ई ड्रू ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसलिए मुझे लगता है कि हमारे ब्रांड के चीन की तुलना में तेजी से बढ़ने की बहुत अच्छी संभावना है। ड्रू ने केवल चीन में निवेश से बचने और अन्य देशों में कारोबार में विविधता लाने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अधिक पश्चिमी कंपनियां अंततः भारत में निवेश करेंगी, जिससे देश को पश्चिम की 'चीन प्लस वन' रणनीति से लाभ होगा। मिंट के मुताबिक उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमें इस पर भी ध्यान देना होगा कि भारत लोकतंत्रिक देश है। यहां न केवल सस्ते श्रमिक मिलते हैं बल्कि शिक्षित श्रम की भी उपलब्धता है।

Investment in India, Investment in China, Indian Economy, China Economy

निवेशकों को भारत में क्योें निवेश करना चाहिए?

भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, कॉमर्शियल बुनियादी ढांचे आकर्षण का केंद्र

ड्रू ने कहा कि भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि, कॉमर्शियल बुनियादी ढांचे की बढ़ती मांग और वैश्विक व्यापार कनेक्टिविटी के साथ मिलकर पिछले दशक के दौरान उनके संगठन को बढ़ने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि WTCA का वर्तमान में भारत में दूसरा सबसे बड़ा सदस्यता समूह है। 40 सदस्यों के साथ भारत के प्रमुख शहरों का प्रतिनिधित्व करता है। WTCA के करीब 100 देशों में 300 सदस्य हैं। वर्तमान में अमेरिका WTC लाइसेंसों की सबसे बड़ी संख्या के साथ अग्रणी है। WTCA के व्यवसाय में वाणिज्यिक संपत्ति डेवलपर्स, आर्थिक विकास एजेंसियों और वैश्विक और स्थानीय स्तर पर जुड़ने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय व्यवसायों के लिए व्यापार और निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करना शामिल है। भारत में बैंगलोर, चेन्नई, मुंबई, दिल्ली एनसीआर, गिफ्ट सिटी (गांधीनगर), हैदराबाद, जयपुर, कोच्चि, पुणे और सूरत में WTC ऑफिस हैं और अन्य शहरों में खोलने की योजना है।

End of Feed