अचानक क्यों गिरे अनिल अंबानी की कंपनियों के शेयर, एक एक्शन और 5% तक लुढ़के स्टॉक

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। स्टॉक्स करीब 5% तक टूट गए। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच से निवेशकों में घबराहट फैल गई है और लोगों ने पैनिक सेलिंग शुरू कर दी।

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली। कभी लोगों को मालामाल बनाने वाली अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ़्रा और रिलायंस पावर के शेयरों में गुरुवार अचानक 5 फीसदी तक की गिरावट आई है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी से जुड़ी कुछ जगहों पर छापेमारी की, जिसके बाद रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे स्टॉक्स में भारी गिरावट आई।

Anil Ambani

इस कार्रवाई के चलते रिलायंस पावर के शेयर लगभग 5% गिरकर लोअर सर्किट पर पहुंच गए। इसी तरह रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। यह खबर आते ही शेयर बाजार में घबराहट फैल गई और निवेशकों ने इन कंपनियों के शेयर बेचने शुरू कर दिए।

End of Feed