बिजनेस

शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने लगाया पैसा...अगले हफ्ते खुलने वाला है इस कंपनी का IPO

श्री लोटस डेवलपर्स एक रियल एस्टेट कंपनी है जो दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान जैसे इलाकों में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाती है। कंपनी को बॉलीवुड से जुड़ी कुछ बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है, जिससे इसका नाम चर्चा में है। अब अगले हफ्ते ये कंपनी शेयर बाजार में एंट्री करने की तैयारी कर रही है।

Image

Sri Lotus Developer

Photo : iStock

अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल, बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन ने जिस कंपनी में पैसा लगाया है, उसका IPO (Initial Public Offering) अब खुलने वाला है। इस रियल एस्टेट कंपनी का नाम है श्री लोटस डेवलपर्स और इसका IPO 30 जुलाई 2025 को ओपन होगा। निवेशक इसमें 1 अगस्त तक पैसा लगा सकते हैं।

क्या है श्री लोटस डेवलपर्स?

श्री लोटस डेवलपर्स एक रियल एस्टेट कंपनी है जो दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान जैसे इलाकों में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स बनाती है। कंपनी को बॉलीवुड से जुड़ी कुछ बड़ी हस्तियों का समर्थन मिला है, जिससे इसका नाम चर्चा में है।

कितने पैसे जुटाएगी कंपनी?

इस IPO के ज़रिए कंपनी 47.5 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरा इश्यू फ्रेश शेयर्स का होगा यानी कंपनी नए शेयर जारी करके पूंजी जुटाएगी। इन पैसों का उपयोग कंपनी अपनी प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने और अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में करेगी।

ग्रे मार्केट में जोश

श्री लोटस डेवलपर्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगातार बढ़ रहा है, जिससे पता चलता है कि इस IPO को लेकर बाजार में अच्छी मांग है और निवेशक इसे लेकर उत्साहित हैं।

कौन देख रहा है इस IPO को?

इस इश्यू का लीड मैनेजर Beeline Capital Advisors है, जो IPO की प्रक्रिया को संभालेगा। कंपनी को शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन जैसे सेलेब्रिटीज़ का समर्थन मिला है। रियल एस्टेट सेक्टर में लगातार ग्रोथ हो रही है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article