बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है, किराया कौन वसूलता है?

बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) की गिनती दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असली मालिक कौन है और इसका किराया कौन वसूलता है?

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) सिर्फ अपनी ऊंचाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी भव्यता और आलीशान सुविधाओं के लिए भी मशहूर है। दुबई में स्थित यह इमारत दुनियाभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहती है लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर इस विशाल इमारत का मालिक कौन है और इससे होने वाली कमाई किसके पास जाती है।

Who Owns Burj Khalifa

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है, किराया कौन वसूलता है?

किसने बनवाया था बुर्ज खलीफा?

बुर्ज खलीफा का निर्माण दुबई की प्रसिद्ध रियल एस्टेट कंपनी Emaar Properties ने कराया था। इस इमारत का उद्घाटन साल 2010 में किया गया था। शुरुआत में इसका नाम “बुर्ज दुबई” रखा गया था, लेकिन बाद में संयुक्त अरब अमीरात के तत्कालीन राष्ट्रपति Khalifa bin Zayed Al Nahyan के सम्मान में इसका नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया। करीब 828 मीटर ऊंची इस इमारत को बनाने में अरबों डॉलर खर्च हुए थे। इसमें होटल, लग्जरी अपार्टमेंट, ऑफिस और ऑब्जर्वेशन डेक जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं।

End of Feed