InterGlobe Aviation Founder Rahul Bhatia: राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) या इंडिगो (Indigo) के को-फाउंडर हैं। इंडिगो देश की सबसे बड़ी पैसेंजर एयरलाइन है। बीते कुछ समय में भाटिया की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। बीते दो महीनों में भाटिया की दौलत 1 अरब डॉलर या करीब 8583 करोड़ रु का फायदा हुआ है। इसकी एक वजह मानी जा रही है गो फर्स्ट (Go First) का बंद होना। गो फर्स्ट के बंद होने के बाद से उनकी दौलत में 2558 करोड़ का इजाफा हुआ है।
इंटरग्लोब एविएशन फाउंडर राहुल भाटिया
गो फर्स्ट के ऑपरेशन बंद करने से बाकी एयरलाइन कंपनियों को फायदा मिला और उनके शेयरों में तेजी आई। इन कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन भी शामिल है।
अमीरों की लिस्ट में कहां है भाटिया
Bloomberg Billionaires Index के अनुसार भाटिया दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 472वें नंबर पर हैं। दो महीनों में भाटिया की संपत्ति में करीब एक अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ। मार्च के अंत में उनकी नेटवर्थ 4.28 अरब डॉलर (35321 करोड़ रु) थी, जो इस समय 5.32 अरब डॉलर (43904 करोड़ रु) है। यानी उन्होंने सवा 2 महीनों में 8583 करोड़ रु कमाए हैं।
वहीं गो फर्स्ट के बंद होने के बाद बीते करीब एक महीने में उनकी संपत्ति में 2558 करोड़ रु की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 5 अरब डॉलर से बढ़ कर 5.32 अरब डॉलर हो गई।
इंडिगो के शेयर का परफॉर्मेंस
- 5 दिन में ये शेयर 3.5 फीसदी उछला है
- 1 महीने में ये शेयर 10.37 फीसदी चढ़ा है
- 6 महीनों में यह 23.18 फीसदी ऊपर गया है
- 1 साल में शेयर ने 33.52 फीसदी फायदा कराया है
इंडिगो के शेयर ने बनाया मालामाल
मार्च के अंत से अब तक इंडिगो का शेयर 27 फीसदी उछला है और 31 मार्च को 1912 रु से चढ़ कर इस समय 2419 रु पर पहुंच गया है। इंडिगो के शेयर में उछाल की वजह से भाटिया को काफी फायदा हुआ। इस समय इंडिगो के शेयर अपने लाइफ टाइम हाई के आसपास है। वहीं कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 93,263.84 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
