डियाजियो के भारत में जन्मे CEO मेनेजेस का निधन, कंपनी में बिताया लंबा समय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 7, 2023, 07:56 PM IST

Ivan Menezes Death: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया।

Ivan Menezes Death: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी डियाजियो के भारतीय मूल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) इवान मैनुअल मेनेजेस का बुधवार को निधन हो गया। कंपनी ने यह जानकारी दी है। मेनेजेस इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि 64 वर्षीय मेनेजेस इस माह के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले थे। पेट के अल्सर और अन्य दिक्कतों के इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंदन में उनकी मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Who is Ivan Menezes India

डियाजियो के भारतीय मूल के सीईओ

पुणे में हुआ था जन्म

डियाजियो ने सोमवार को घोषणा की थी कि मेनेजेस का इलाज चल रहा है और मनोनीत सीईओ डेबरा क्रू अंतरिम आधार पर तत्काल शीर्ष पद संभालेंगे। डियाजियो ने बयान में कहा, ‘‘सप्ताहांत में हमें पता चला कि अल्सर की सर्जरी के बाद इवान की हालत कई अन्य दिक्कतों की वजह से खराब हुई है।’’ पुणे में जन्मे मेनेजेस के पिता मैनुअल मेनेजेस भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष थे। मेनेजेस ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज और भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद से पढ़ाई की थी।

End of Feed