कौन है 14 साल का Kairan Quazi जिसे मस्क ने बना दिया SpaceX का इंजीनियर, जानें क्या करेगा काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 12, 2023, 08:35 AM IST

Kairan Quazi, Elon Musk, SpaceX: उम्र मायने नहीं रखती। एलन मस्क की स्पेसएक्स ने हाल ही में अपनी स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम के लिए 14 साल के लड़के को काम पर रखा है।

Kairan Quazi, Elon Musk, SpaceX: उम्र मायने नहीं रखती। यह बात एक बार फिर साबित हो गई जब हाल ही में एलन मस्क के स्पेसएक्स में एक 14 साल के लड़के को हायर किया गया। एलन मस्क की स्पेसएक्स ने हाल ही में अपनी स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम के लिए 14 साल के लड़के को काम पर रखा है। जिसका नाम कैरन काजी है जो सांता क्लारा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं।

Kairan Quazi, Elon Musk, SpaceX

कैरन काजी

पास किया चुनौती वाला इंटरव्यू

उन्होंने अपने ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी करने से पहले ही कंपनी की 'तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण' वाले इंटरव्यू पास कर लिया है। वह जल्द ही स्पेसएक्स के सबसे कम उम्र के कर्मचारी के रूप में पढ़ाई पूरी करने से पहले ही कपनी को ज्वाइन करने वाले सबसे कम उम्र के स्नातक के रूप में इतिहास रचेंगे।

End of Feed