शेयरों में SIP करें या म्यूचुअल फंड पर रखें भरोसा, समझें ज्यादा रिटर्न के लालच और रिस्क का पूरा गणित

जब निवेशक समझते हैं कि म्यूचुअल फंड आखिर में स्टॉक्स में निवेश करते हैं, तो उन्हें लगता है कि क्यों न वे खुद ही उन स्टॉक्स में ही SIP शुरू कर दें। यहां समझें लालच और रिस्क का पूरा गणित।

Mutual Fund Vs SIP in Stocks : लंबी अवधि में निवेश कर संपत्ति बनाने के लिए निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर निवेश कहां किया जाए। क्या सीधे शेयरों में SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) करना बेहतर रहेगा या म्यूचुअल फंड SIP के जरिए पैसा लगाना ज्यादा समझदारी होगी?

Mutual Fund Vs SIP in Stocks

स्टॉक्स में एसआईपी बढ़ाता है जोखिम

यह सवाल हाल ही में ET Now के कार्यक्रम The Money Show में भी उठा। हरक्यूलिस एडवाइजर्स के संस्थापक आदित्य शाह ने बताया कि सिर्फ ज्यादा रिटर्न के लालच में सीधे शेयरों में SIP करना हर निवेशक के लिए सही रणनीति नहीं हो सकती।

End of Feed