Diwali Stocks : इस दिवाली शेयर बाजार में कहां लगाएं पैसा, शंकर शर्मा ने बताए 3 फेवरेट सेक्टर

इस दिवाली आप शेयर बाजार में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो मशहूर निवेशक और जीक्वांट के फाउंडर शंकर शर्मा ने तीन ऐसे सेक्टर बताए हैं, जो आने वाले दिनों में निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर बन सकते हैं।

Diwali Stocks Picks : दिवाली के साथ शेयर बाजार में नए संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आने वाले एक से तीन साल में किन सेक्टरों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है? बाजार के दिग्गज निवेशक और GQuant के फाउंडर शंकर शर्मा ने तीन ऐसे सेक्टरों पर अपना भरोसा जताया है, जिनमें उन्हें लंबी अवधि में कमाई की अच्छी संभावनाएं नजर आती हैं। उनकी पसंद में फार्मा-टेक, डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर शामिल हैं।

Shankar Sharma Diwali stocks

शंकर शर्मा ने बताया दिवाली पर कहां लगाएं दांव

शंकर शर्मा ने बिजनेस टुडे पर एक कार्यक्रम में बाजार और निवेश की संभावनाओं पर अपना नजरिया साझा किया। उनका मानना है कि भारतीय शेयर बाजार में अभी नए बुल मार्केट की घोषणा करना जल्दबाजी होगी। बाजार के सामने कई चुनौतियां मौजूद हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि निवेश के अवसर खत्म हो गए हैं। उनके मुताबिक, सही कंपनियों की पहचान करने वाले निवेशकों के लिए अभी भी मल्टीबैगर रिटर्न की संभावनाएं हैं।

End of Feed