सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में कहां हुई निवेशकों की कमाई, कहां लगा झटका? आंकड़ों में समझें

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। इसका फायदा सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों को हुआ। छह कंपनियों का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया।

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में तेजी रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 663.44 अंक चढ़ा जबकि एनएसई निफ्टी में 214.85 अंक की तेजी रही।इसका फायदा सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों को मिला। देश की 10 सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों में से छह का बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस सबसे अधिक लाभ में रही। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि मजबूत घरेलू वृहद आर्थिक संकेत, अच्छे माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह और बेहतर होती औद्योगिक गतिविधियों के कारण बाजार ने सप्ताह का समापन मजबूती के साथ किया।

Stock Market News

स्टॉक मार्केट

उन्होंने कहा कि अमेरिकी श्रम बाजार के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों के बाद अधिक उदार वैश्विक मौद्रिक नीति की उम्मीदों ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया। शीर्ष दस कंपनियों में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 36,529.21 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,877.30 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed