सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में कहां लगा निवेशकों को झटका, कहां हुई कमाई? विस्तार से समझें

ईरान संकट के कारण भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके चलते निवेशकों को नुकसान हो रहा है। हालांकि, पिछले हफ्ते कुछ निवेशकों की कमाई भी हुई।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी रही। इसके चलते निवेशकों की कमाई हुई। बता दें कि पिछले सप्ताह छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों के बावजूद शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार मूल्यांकन में 2.20 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 249.29 अंक या 0.32 प्रतिशत चढ़ा। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि मिश्रित वैश्विक और घरेलू संकेतों के बीच उतार-चढ़ाव भरे और सीमित दायरे वाले कारोबारी माहौल को दर्शाते हुए बाजारों ने सप्ताह का अंत मामूली बढ़त के साथ किया।

Sensex

सेंसेक्स

इन कंपनियों के निवेशकों की हुई कमाई

इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएम) और बजाज फाइनेंस लाभ में रहे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम के मूल्यांकन में कुल मिलाकर 1.24 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1,39,655.8 करोड़ रुपये बढ़कर 19,36,303.30 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 43,503.51 करोड़ रुपये बढ़कर 11,49,222.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

End of Feed