Sahara Refund: सहारा का डूबा पैसा क्या सबको मिलेगा, कहां से आएगा बचा 55000 करोड़

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 21, 2023, 06:10 PM IST

Sahara Refund: सहारा के पैसे रिफंड के इंतजार में हैं। कुछ समय पहले उन्हें एक उम्मीद भी मिली लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी उनके मन में सवाल हैं कि आखिर उनका पैसा मिलेगा या नहीं।

Sahara Refund: सहारा में गाढ़ी कमाई डुबा चुके निवेशकों के लिए 4 अगस्त 2023 को सहारा रिफंड पोर्टल एक बड़ी उम्मीद लेकर आया है। लेकिन बीते 5 महीनों में जिस तरह से लोगों को अभी पैसे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, उससे कई निवेशक यह सवाल उठा रहे हैं कि उनका डूबा पैसा मिलेगा या नहीं। क्योंकि अभी कुछ समय पहले तक सरकार निवेशक को अधिकतम केवल 10,000 रुपये की राशि रिफंड कर रही थी। ताजा अपडेट में यह राशि बढ़कर 19,999 रुपये हो चुकी है। और यह राशि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5000 करोड़ रुपये के फंड तहत दी जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब 80,000 करोड़ रुपये का लोगों ने दावा किया है। और सेबी के पास सहारा के केवल 25000 करोड़ रुपये जब्त हैं, तो बाकी पैसा कहां से आएगा। निवेशकों को उम्मीद इसलिए बनी हुई है कि गृह मंत्री अमित शाह यह कई बार कह चुके हैं कि वह निवेशकों का पैसा डूबने नहीं देंगे।

Sahara Refund: सहारा का डूबा पैसा क्या सबको मिलेगा, कहां से आएगा बचा 55000 करोड़

कहां से आएगा पैसा

बात पैसा कहां से आएगा उसकी करें तो इसके लिए सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों के दिए गए उत्तर में बताया कि सरकार सहारा समूह से बची हुई धनराशि पाने के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ऐसे में अगर सुप्रीम कोर्ट पैसे देने का आदेश देती है तो सहारा के कुछ निवेशकों को राहत मिल सकती है। हालांकि सहारा रिफंड के लिए दावेदारों की संख्या और रकम बहुत अधिक है ऐसे में पैसे को वापस मिलने में ज्यादा समय लग सकता है।

End of Feed