Crop Acreage:गेहूं-तिलहन का रकबा बढ़ा, लेकिन दाल और धान में गिरावट, महंगाई का खतरा !

Crop Acreage: चालू रबी सत्र में 19 जनवरी तक 340.08 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जबकि एक साल पहले की अवधि में 337.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी।एक ओर जहां मोटे अनाज और तिलहन का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा, वहीं इस रबी सत्र में दाल और धान का रकबा कम रहा।

Crop Acreage:गेहूं का कुल रकबा फसल वर्ष 2023-24 (जुलाई-जून) के चालू रबी सत्र में 340 लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। वहीं दलहन और धान का रकबा कम रहा है। धान और दालों के रकबे में गिरावट के कारण, रबी सत्र 2023-24 में अब तक सभी रबी फसलों का कुल क्षेत्रफल घटकर 687.18 लाख हेक्टेयर रह गया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह रकबा 689.09 लाख हेक्टेयर था।अक्टूबर में शुरू हुई रबी (सर्दियों) की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई पूरी हो चुकी है।उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब शीर्ष तीन राज्य हैं जहां गेहूं खेती के तहत अधिकतम क्षेत्रफल है।

pulses  acreage

crop acreage

गेहूं-दाल का क्या हाल

मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार चालू रबी सत्र में 19 जनवरी तक 340.08 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है, जबकि एक साल पहले की अवधि में 337.50 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गई थी।एक ओर जहां मोटे अनाज और तिलहन का रकबा पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहा, वहीं इस रबी सत्र में दाल और धान का रकबा कम रहा।रबी सत्र 2023-24 में दाल की बुवाई 155.13 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल 162.66 लाख हेक्टेयर से कम है। आंकड़ों से पता चलता है कि चना, उड़द और मूंग का रकबा कम रहा।हालांकि, चालू रबी सत्र में अब तक मसूर का रकबा 19.51 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 18.46 लाख हेक्टेयर था।

End of Feed