एफसीआई के गोदामों में गेहूं और चावल का स्टॉक तय मानकों से तीन गुना ज्यादा

आपको बता दें कि अनाज के भंडारण के लिए बफर मानक हर तीन महीने में बदले जाते हैं। अभी जो मानक लागू हैं, वे 1 अप्रैल से लागू हुए हैं और अगला बदलाव 1 जुलाई को किया जाएगा।

सरकार के गेहूं एवं चावल का भंडार भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में एक अप्रैल को बढ़कर 604.02 लाख टन पर पहुंच गया, जो निर्धारित बफर मानक 210.40 लाख टन का लगभग तीन गुना है। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आंकड़ों के मुताबिक, चावल का भंडार 386.10 लाख टन रहा, जो 135.80 लाख टन के बफर मानक से काफी अधिक है। वहीं, गेहूं का भंडार 217.92 लाख टन दर्ज किया गया, जबकि इसका बफर मानक 74.60 लाख टन है।

wheat and rice Stocks

देश में 334.17 लाख हेक्टेयर में बोए गए गेहूं में से लगभग 97 प्रतिशत की कटाई हो चुकी है।(फोटो क्रेडिट-iStock)

अनाज के भंडारण के लिए बफर मानक हर तीन महीने में बदले जाते हैं। अभी जो मानक लागू हैं, वे 1 अप्रैल से लागू हुए हैं और अगला बदलाव 1 जुलाई को किया जाएगा। सरकार इन भंडारों को इसलिए बनाए रखती है ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर पर्याप्त मात्रा में अनाज मिल सके।

End of Feed