What is IMPS,RTGS, NEFT: ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने में NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर से जुड़े कुछ जरूरी टर्म के बारे में पता होना चाहिए। जिनमें IMPS, RTGS और NEFT शामिल है। तो चलिए इन तीनों ट्रांजैक्शन का मतलब जानते हैं।
What is IMPS,RTGS, NEFT: ऑनलाइन बैंकिंग के जरूरी टर्म्स
नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT)
NEFT का फुल फॉर्म National Electronic Funds Transfer है, जो एक नेशनल लेवल पर सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) चलाता है। एनईएफटी की तरफ से एक बैंक से दूसरे बैंक और एक बैंक ब्रांच से दूसरी बैंक ब्रांच में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग यूजर हैं तो आप भी इसके जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इस पेमेंट सिस्टम के अंतर्गत आपकी तरफ से भेजी गई पेमेंट उसी समय बेनेफिशरी के अकाउंट में क्रेडिट नहीं होती है। इसमें तकरीबन आधे घंटे का समय लग जाता है। इसके लिए बैंक आपसे चार्ज भी ले सकता है।
रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS)
आरटीजीएस (RTGS) यानी Real Time Gross Settlement एक मनी ट्रांसफर सुविधा है। जिसमें व्यक्तिगत रूप से ट्रांजैक्शन दर के आधार पर (बिना नेटिंग के) फंड-ट्रांसफर का रीयल-टाइम सेटलमेंट होता है। इस सिस्टम के तहत आपकी तरफ से भेजा गया पैसा तुरंत रिसीवर से अकाउंट में पहुंच जाता है। RTGS सर्विस 14 दिसंबर 2020 से 24x7x365 (24 घंटे, सातों दिन और 365 दिन) उपलब्ध है। RTGS के जरिए कम से कम आप 2 लाख रुपये तक भेज सकते हैं।
इमीडियेट मोबाइल पेमेंट सर्विस (IMPS)
IMPS, एक इनोवेटिव रीयल टाइम पेमेंट सर्विस है जो 24 घंटे उपलब्ध रहती है। यह सर्विस नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से पेश की जाती है। इससे इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का इस्तेमाल कर तुरंत किसी को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल कर आप 1 रुपए से 2 लाख रुपए तक का पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं। IMPS के जरिए आपकी तरफ से भेजी गई अमाउंट तुरंत बेनेफिशरी के अकाउंट में पहुंच जाती है।
